बागेश्वर, अप्रैल 15 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में गत दिनों हुई ओलावृष्टि के बाद मौसम खासा ठंडा रहा, लेकिन दो दिन से मौसम में एकाएक गर्मी शुरू हो गई है। बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। इन दिनों जिला असपताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। ओपीडी का पर्चा बनाने से लेकर दवा लेने के लिए मरीजों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। 11 बजे तक 200 से अधिक मरीज पहुंच चुके हैं। सीएमएस डॉ. तपन शर्मा ने बताया कि अस्पताल में दवा की कमी नही है। लोगों को खानपान पर भी ध्यान देना होगा। यह भी पढ़ें- गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ी मरीजों की संख्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...