फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 24 -- फर्रुखाबाद। भीषण गर्मी का सीधा असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। लोिहया अस्पताल में पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे हो रहे हैं, जिससे बाल रोग विभाग में खासा दबाव बना हुआ है। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर कक्षों तक भारी भीड़ भाड़ बनी रहती है। रोजाना करीब 700 से 800 पर्चे बनाए जा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। जांच कराने के लिए भी मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं। यह भी पढ़ें- वयस्कों में बुखार तो बच्चों में डायरिया का प्रकोप बढ़ा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप दीक्षित ने बताया कि इस समय गर्मी के कारण पेट दर्द, बुखार और दस्त के मरीज सबसे ज्यादा आ रह...