रामगढ़, जुलाई 4 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पिछले दिनों पीवीयूएनएल प्लांट में हुए गंभीर रूप से घायल मजदूर से शुक्रवार को विस्थापित प्रभावित के प्रतिनिधि अस्पताल में पहुंचकर मिले। प्रतिनिधि मंडल में स्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष आदित्य नारायण प्रसाद, संरक्षक कुमेल उरांव, बापी मुखर्जी, कालेश्वर महतो आदि शामिल थे। मालूम हो कि पिछले दिनों पीवीयूएनएल प्लांट के ईपीसी संवेदक भेल के कॉन्ट्रैक्टर नव निर्माण कंपनी में कार्यरत मजदूर तोपेन बसु, जो बीते दिनों सुरक्षा मानकों के घोर अभाव में प्लांट में कार्य के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

घायल मजदूर की स्थिति वर्तमान में उसका इलाज जगन्नाथ हॉस्पिटल रांची में चल रहा है। पीवीयूएनएल में कार्यरत मजदूरों की ओर से निरंतर विस्थापित प्रभावीत संघर्ष मोर्चा से यह मांग किया जा ...