मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रसाद हॉस्पिटल की आईसीयू में आग लगने के बाद शिफ्ट किए गए एक और मरीज को शनिवार को पटना के मेदांता रेफर किया गया। देर शाम पटना पहुंचने के बाद उसका इलाज शुरू हो गया है। अबतक पांच मरीज पटना रेफर किए गए, जिनमें एक की मौत हो चुकी है। यह भी पढ़ें- पटना के 5 अस्पताल और 3 होटल को सील करने का आदेश, 32 हॉस्पिटल भी रडार परमरीजों की स्थिति आईसीयू में आग लगने के बाद मीनापुर घसौत के रंजीत कुमार (21) को परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी स्थिति काफी गंभीर बनी थी। शनिवार को प्रशासन की टीम अस्पताल पहुंची और उसे रेफर कराया गया। बहनोई सुरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि आईसीयू में आग लगने के बाद उनलोगों ने खुद रंजीत को निकाला था। बताया कि जब आग लगी तो वे आईसीयू के नीचे वाले तल्ले पर थे। तब फाय...