रुडकी, मार्च 5 -- लंढौरा निवासी दंपत्ति का आरोप है कि सरकारी अस्पताल पर तैनात डॉक्टर ने उपचार करने से साफ मना कर दिया। जिसके चलते दंपत्ति को उपचार कराए बिना ही वापस लौटना पड़ा। अस्पताल प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोही का कहना है कि अस्पताल में सभी कार्य नियमितरूप से चल रहे हैं। अगर कोई असुविधा हो रही हो तो वह शिकायत दर्ज करा सकता हैं। लंढौरा निवासी शकील सलमानी का कहना है कि कि उसकी पत्नी बानो की कई साल से तबीयत खराब चल रही है। गुरुवार सुबह वह पत्नी को लेकर लंढौरा सरकारी अस्पताल पहुंचे थे। उसका कहना है कि पहले तो वार्ड बॉय ने पर्ची बनाने से मना कर दिया। बाद में उसने अस्पताल पर तैनात डॉक्टर से गुहार लगाई। आरोप है कि अस्पताल पर तैनात डॉक्टर ने भी बिना किसी कारण बताए उपचार करने से साफ मना कर दिया। जिसके चलते दंपत्ति को उपचार कराए बिना ही वापस घर लौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.