मथुरा, मई 30 -- महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में शुक्रवार को गौतम अडानी ग्रुप के सदस्यों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अडानी ग्रुप के कर्मचारियों ने भाग लिया और करीब 25 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में पदाधिकारियों ने बताया कि अधिकांश लोग निजी ब्लड बैंकों में रक्तदान करना पसंद करते हैं, जबकि सरकारी अस्पतालों में रक्त की आवश्यकता अधिक रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए गौतम अडानी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश के सरकारी अस्पतालों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रितु रंजन माहेश्वरी ने बताया कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए जा रहे रक्तदान शिविर सराहनीय हैं। यह भी पढ़ें- वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से लगा शिविर इस दौरान शुभ...