वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी। सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन काशी कला कस्तूरी ने भीषण ठंड को देखते हुए अस्पताल के बाहर और फुटपाथ पर जगह-जगह सोए लोगों को कंबल बांटा। अध्यक्ष डॉ. शबनम खातून ने कहा कि मदद पाने वाला व्यक्ति स्वयं को हीन न समझे, इसलिए उसे गुपचुप तरीके से कंबल ओढ़ाया गया। दूसरी तरफ, दीपिका कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से शुक्रवार को लल्लापुरा स्थित अज्ञानवीर मंदिर के निकट जरूरतमंदों को सम्मान के साथ कंबल प्रदान किया गया। संस्था के अध्यक्ष अजय गुप्ता एवं शहनाई वादक पं. दुर्गा प्रसन्ना ने संयुक्त रूप से लोगों को कंबल वितरित किया। सेवा कार्य में संगम कुमार, गोपाल, जावेद भाई आदि ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...