अस्पताल फीडर में धमाका, कई गांवों की बिजली रही गुल
कन्नौज, मई 30 -- छिबरामऊ। तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण सौ शैय्या अस्पताल समेत कई गांवों की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। देर रात अस्पताल फीडर की वीसीबी मशीन में नमी आने से तेज धमाका हुआ और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके साथ ही दीपकपुर, पंथरा और प्रेमपुर फीडरों की सप्लाई भी सुरक्षा कारणों से बंद करनी पड़ी। आंधी के दौरान कई स्थानों पर तार टूटने और फाल्ट आने से ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। बिजली विभाग की टीमों ने सुबह से मरम्मत कार्य शुरू किया और करीब 10 बजे अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल की जा सकी। शहर के फीडर नंबर एक से चार और निगम मंडी फीडर भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहे। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, अंधेरे में डूबे 150 गांव के लोग कई घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति सामान्य हुई। बिजली कटौती से लोगों को पेयजल और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.