मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। युवा जदयू के प्रदेश सचिव व निगम की स्टैंडिंग के सदस्य वार्ड पार्षद इकबाल हुसैन ने अगलगी में मृत मरीजों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग प्रसाद हॉस्पिटल प्रबंधन से की है। कहा कि बीमा की राशि से अस्पताल की क्षति की भरपाई हो जाएगी पर घर की जमा पूंजी या जमीन बेचकर इलाज कराने वाले संबंधित मरीजों के परिवारों का क्या होगा? ऐसे में मानवीयता व नैतिकता के आधार पर अस्पताल प्रबंधन को मृतक के परिजनों को मुआवजा के साथ ही घायलों के इलाज का भी खर्च देना चाहिए। यह भी पढ़ें- अस्पताल प्रबंधन मृतकों के परिजन को देगा दो-दो लाख रुपये सहायता यह भी पढ़ें- अस्पताल में आग: एक और मरीज पटना रेफर यह भी पढ़ें- पटना के 5 अस्पताल और 3 होटल को सील करने का आदेश, 32 हॉस्पिटल भी रडार पर

हिंदी हिन्दुस्तान की ...