चक्रधरपुर, अप्रैल 2 -- मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर सीएचसी में बुधवार को प्रखंड प्रमुख गुरुवारी देवगम की अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा हुई। विगत दिनों हुए जच्चा-बच्चा की मौत मामले को लेकर आवश्यक पड़ताल की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद बीडीओ शक्ति कुंज व अन्य अधिकारियों ने अस्पताल के डॉक्टर रोस्टर को मोबाइल नंबर सहित सार्वजनिक करने की बात कही गई। सभी स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी नियमित करने को कहा गया। इसके साथ ही जिला से नया 104 एम्बुलेंस उपलब्ध कराने, पुराने 108 एम्बुलेंस को दुरुस्त कर लाने, पेयजल सुविधा दुरुस्त करने व ऑक्सीजन प्लांट को सुचारू रूप से शुरू कर संचालन कराने आदि मुद्दों पर गहन चर्चा करते हुए कई निर्णय लिए गए। इसके अलावा मनोहर...