धनबाद, मई 13 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद मेडिकल अस्पताल की आउटसोर्सिंग कंपनी और अस्पताल प्रबंधन पर लगे आरोपों के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। एसडीओ कार्यालय से मजिस्ट्रेट नारायण राम अस्पताल मंगलवार को पहुंचे और अधीक्षक से मुलाकात कर प्रारंभिक जानकारी ली। हाल ही में आजसू युवा नेता हीरालाल महतो ने प्रेस वार्ता कर अस्पताल की आउटसोर्सिंग कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इस संबंध में डीसी को लिखित आवेदन भी सौंपा गया था। मजिस्ट्रेट ने बताया कि फिलहाल वे कागजी प्रक्रिया के तहत अस्पताल पहुंचे हैं। जल्द ही एसडीओ के नेतृत्व में जांच टीम गठित की जाएगी, जो सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी। हालांकि उन्होंने जांच से जुड़ी अधिक जानकारी साझा करने से इनकार क...