धनबाद, मार्च 18 -- झरिया विधायक रागिनी सिंह ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जहां निजी अस्पताल प्रबंधन द्वारा मृतक के परिजनों से 20,000 रुपया लिए जाने का मामला फिर से उठाकर गरमा दिया। इसकी जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि मामला उठाने से पहले परिसर से बाहर धरना भी दिया। धरना की खबर मिलने पर अध्यक्ष के निर्देश पर विधायक लुईस मरांडी और पूर्णिमा दास पहुंची और बातचीत कर धरना से उठाकर सदन में ले गई। बजट सत्र के दौरान रागिनी सिंह ने सीधे स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधा कहा कि जब मंत्री स्वयं कह चुके हैं कि निजी अस्पतालों द्वारा मनमानी वसूली या बिल के कारण शव रोकना अवैध है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई तथा निबंधन रद्द किया जाएगा। तो फिर अस्पताल पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। इसका जवाब देते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.