सहरसा, मार्च 1 -- सहरसा, नगर संवाददाता।सदर अस्पताल की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पुराने भवन में पुलिस पिकेट बनाया गया है। जिसका उद्घाटन कोसी डीआईजी कुमार आशीष, एसपी हिमांशु सहित अन्य अधिकारीयों ने किया । कोसी डीआईजी ने बताया कि सदर अस्पताल पुलिस पिकेट से सदर अस्पताल सहित आसपास वार्ड 11, वार्ड 13 की भी सुरक्षा मजबूत होगी। इन दोनों वार्डों में भी पुलिस नजर रखेगी। अस्पताल व आसपास की सुरक्षा भी मजबूत होगी। फिलहाल चार पुलिस कर्मियों को पदस्थापित किया गया है। जिसे आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं सदर अस्पताल पुलिस पिकेट की जिम्मेदारी पुलिस पदाधिकारी गुंजन कुमार को दी गई है। एसपी ने बताया कि शहर में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था को लेकर अन्य जगहों पर भी टीओपी और पुलिस पिकेट स्थापित किया जाएगा।सदर अस्पताल के पुराने भवन में इमरजेंसी वार्ड के सामने अस्पताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.