नई दिल्ली, अगस्त 21 -- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान को वापस जेल भेज दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान खान को इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में मेडिकल चेक-अप के तुरंत बाद वापस अडियाला जेल ले जाया गया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 73 वर्षीय इमरान खान को शुक्रवार तड़के मेडिकल जांच के लिए इस्लामाबाद के अस्पताल ले जाया गया था। जियो न्यूज ने पार्टी से सूत्रों के हवाले से बताया है कि चेक-अप के बाद पीटीआई संस्थापक को बेहद सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच वापस अडियाला जेल लाया गया है। जानकारी के मुताबिक सरकार का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में ऐसी कोई स्थिति सामने नहीं आई है जिसके लिए तुरंत इलाज की जरूरत हो। यह भी पढ़ें- इमरान खान से अडियाला जेल में मिलीं पत्नी और बहन, क्या हु...