नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- UP News: उत्तर प्रदेश के देवीपाटन मंडल की नवागत मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल गोंडा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अस्पताल के खराब वेंटीलेटर पर आयुक्त ने नाराजगी जताई और तुरंत ठीक कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज की कार्यवाहक प्रिसिंपल डॉ. बीना सिंह और सीएमएस को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने दोनों अफसरों से सामजस्य बनाकर व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए कहा। अस्पताल पहुंची कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल ने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी का जायजा लिया। उन्होंने वार्डों की साफ-सफाई व्यवस्था की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.