कोडरमा, दिसम्बर 1 -- सतगावां निज प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां परिसर में वर्षों से खड़े सूखे पेड़ हादसे को न्योता दे रहा है। स्वास्थ्य केंद्र के बिल्कुल समीप स्थित यह पेड़ तेज हवा या बारिश के दौरान कभी भी गिर सकता है, जिससे आम जनता के साथ-साथ अस्पताल की इमारत को भी भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। इसके बावजूद अब तक विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं गया है। प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र होने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों मरीज एवं उनके परिजन यहां आते-जाते हैं। बरसात के समय पेड़ की सूखी टहनियाँ लगातार टूटकर गिरती रहती हैं। बारिश में पेड़ के गीला होने पर उसका झुकाव और कंपन बढ़ जाता है, जिससे कर्मियों और मरीजों में हमेशा भय बना रहता है कि कहीं यह किसी भी क्षण न गिर जाए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रामाशीष चौधरी ने बताया कि उन्ह...