बक्सर, अप्रैल 2 -- बक्सर। जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल का डीएम साहिला ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां के डॉक्टरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस क्रम में उपस्थित डॉक्टरों ने डीएम के समक्ष अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की गुहार लगाई। डॉक्टरों ने कहा कि आए दिन अस्पताल परिसर में उनके साथ परिजनों या फिर असामाजिक तत्वों द्वारा दुर्व्यवहार व अभद्रता का सामना करना पड़ता है। इतना हीं नहीं कई बार ऐसे लोग डॉक्टरों के साथ हाथापाई तक करने पर उतारु हो जाते है। जिससे वे ड्यूटी के दौरान डरे-सहमे रहते है। ऐसे में सभी डॉक्टरों ने डीएम से अस्पताल परिसर में होमगार्ड के बलों की संख्या बढ़ाने और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.