दरभंगा, अप्रैल 13 -- राजीव रंजन प्रसाद दरभंगा। सुंदरपुर तेनु पेड़ के पास रविवार शाम रसोई गैस रिसाव के बाद हुए विस्फोट की घटना से वहां अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। आग बुझने पर स्थानीय लोगों ने घर के अंदर प्रवेश किया। घर में कई लोग बुरी तरह झुलसकर पड़े हुए थे। स्थानीय लोग झुलसे हुए लोगों को लेकर कादिराबाद स्थित निजी नर्सिंग होम पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गोविंद, निशु और उनके बच्चे को मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर सुनते ही परिजनों के चीत्कार से अस्पताल और सड़क पर मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। कुछ देर तक अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया। गंभीर रूप से झुलसे आदित्य को भी वहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पार्षद प्रतिनिधि भगवान लाल ठाकुर व भोलू याद...