फिरोजाबाद, अप्रैल 6 -- जिला अस्पताल परिसर में खड़ी कंडम एंबुलेंस में रविवार रात अचानक आग लग गई। धुआं के साथ आग की लपटें उठती देखकर परिसर में अफरा तफरी मच गई। जानकारी होने पर सीएमएस सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जानकारी होने पर सीएमएस डॉ. नवीन जैन और अन्य चिकित्सक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फायर स्टेशन पर फोन कर आग लगने की सूचना दी। सीएमएस का कहना है कि जिस एंबुलेंस में आग लगी, वह पहले से ही कंडम हालत में अस्पताल परिसर में खड़ी थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...