मैनपुरी, दिसम्बर 28 -- नगर में आयोजित आकस्मिक स्वास्थ्य मेला का रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरसी गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में अवैध रूप से खड़े वाहनों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। अस्पताल में तैनात डॉक्टर रवि मोहन ने बताया कि इन वाहनों के खिलाफ पहले भी कई बार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन वाहन मालिक बार-बार परिसर में वाहन खड़े कर देते हैं। वहीं अस्पताल में तैनात लैब टेक्नीशियन के वर्षों से ड्यूटी पर न आने की जानकारी मिलने पर सीएमओ ने गंभीरता दिखाई और कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल का अन्य स्टाफ उपस्थित मिला और स्वास्थ्य सेवाएं संचालित पाई गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.