देहरादून, मार्च 8 -- देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र विभाग द्वारा रविवार को विश्व ग्लूकोमा सप्ताह (8-14 मार्च) के अवसर पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। वॉकाथॉन में डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों और नर्सिंग स्टाफ ने भाग लिया। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर प्रतिभागियों ने आमजन को नियमित नेत्र जांच के प्रति जागरूक किया। नेत्र विभागाध्यक्ष एवं ग्लूकोमा विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका गुप्ता ने बताया कि ग्लूकोमा दृष्टि का मौन चोर है, जो बिना लक्षणों के धीरे-धीरे आंखों की रोशनी छीन लेता है। उन्होंने 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, मधुमेह और उच्च रक्तचाप के रोगियों को नियमित जांच की सलाह दी। अस्पताल परिसर में नौ मार्च से 14 मार्च तक निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लेजर उपचार और चयनित सर्ज...