गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र के रामनारायण इंटर कॉलेज पुर्दिलपुर के पास सोमवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। एक गली के नाले में मानव पैर का कटा हुआ हिस्सा (टखने से पंजे तक) पड़ा मिला, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कटे हुए पैर को कपड़े में लपेटकर मोर्चरी भिजवाया। जांच में अस्पताल की गंभीर लापरवाही सामने आई। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- झुमरीतिलैया के राजगढ़िया रोड में मेडिकल वेस्ट का अंबार, संक्रमण का खतरा पुलिस ...