बक्सर, जून 22 -- बक्सर। अनुमंडल अस्पताल से डाक्टरों के नदारद रहने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में डीएस डॉ. प्रेमा कुमारी के औचक निरीक्षण में दो डॉक्टर ड्यूटी से नदारद मिले है। डीएस ने दोनों से शोकॉज किया है। जारी पत्र के अनुसार डॉ. दिव्या कुमार सनेही की ड्यूटी महिला ओपीडी में थी। परंतु बिना किसी पूर्व सूचना के गायब ड‌्यूटी से नदारद मिली है। वहीं डॉ. शिव कुमार चौधरी की ड‌यूटी रोस्टर के अनुसार आपातकालीन विभाग के दूसरी पाली में थी। यह भी बिना किसी सूचना के अस्पताल में ड‌्यूटी से नदारद मिले। डीएस ने शोकॉज के जवाब की मांग 24 घंटे के अंदर की है। उन्होंने पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा है कि यह कार्य में लापरवाही है। यदि सही जवाब नहीं मिलता है। तो उस परिस्थिति में वरीय अधिकारियों की इसकी सूचना दी जाएगी। (बक्सर से नवीन पाठक)

हि...