फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 2 -- फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में प्रसव पीड़ा के बाद जा रही एक महिला ने रोडवेज बस स्टेंड के पास ई रिक्शा पर बच्चे को जन्म दिया। कांशीराम कालोनी क्षेत्र की एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुयी। इस पर उसके घर वाले ई रिक्शा से महिला को लोहिया अस्पताल लेकर जा रहे थे। रोडवेज बस स्टेंड के पास महिला को पीड़ा और बढ़ गयी और इसी बीच महिला ने ई रिक्शा में ही बच्चे को जन्म दिया। आनन फानन में महिलाएं प्रसूता और बच्चे को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...