नैनीताल, मई 5 -- गरमपानी, संवाददाता। भवाली-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर मंगलवार को अस्पताल जाते समय एक बुजुर्ग महिला पर बंदर ने हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर घायल हो गईं। उनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुयालबाड़ी के बलम की 85 वर्षीय हेमा देवी पत्नी केशर सिंह उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी जा रहीं थीं। इसी बीच रास्ते में उनपर एक बंदर ने हमला कर दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले लंबे समय से गरमपानी बाजार और स्वास्थ्य केंद्र के आसपास बंदरों का आतंक बना हुआ है। आए दिन बंदरों द्वारा राहगीरों और स्थानीय लोगों पर हमला कर उन्हें घायल करने की घटनाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.