उरई, मई 27 -- जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुखीवाल निवासी एक महिला ने 23 वर्षीय पुत्री के लापता होने पर पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की मांग की है। जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।चुखीवाल निवासी पुष्पा देवी पत्नी स्व. दीपक तिवारी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री प्रियंका 9 मई 2026 को घर से अस्पताल जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारी व आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। परेशान मां ने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर बेटी को जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- लापता किशोरी की गुमशुदगी दर्ज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...