बिहारशरीफ, मई 2 -- अस्पताल चौक पर फूंका पुतला बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक के विरोध में जन कल्याण संघ के नेताओं ने अस्पताल चौक पर पुतला फूंका। साथ ही डीएम कुंदन कुमार से अस्पताल की गहन जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। संघ के प्रदेश अध्यक्ष नौलेज कुमार व जिलाध्यक्ष राकेश पासवान ने कहा कि कुछ लोगों का नेताओं के प्रति गलत नजरिया है। वे बौखलाकर अनाप शनाप बयान दे रहे हैं। पुतला दहन कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष सीता देवी, रंजीत पासवान, सुनील पासवान, मुरारी कुमार, धर्मवीर कुमार धर्मा, महेंद्र प्रसाद, विरंची पासवान, अविनाश कुमार व अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...