बलिया, जुलाई 1 -- बांसडीह। सीएचसी अगऊर पर नवनिर्मित चालीस बेड के भवन को चालू कराने की मांग को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित पत्रक एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी को सौंपा। पत्रक में बताया कि सीएचसी में मरीजों के लिए नवनिर्मित चालीस बेड का भवन अबतक चिकित्सक व कर्मचारियों की तैनाती के साथ संसाधनों के अभाव में चालू नहीं हो सका है। उन्होनें भवन में चिकित्सकों और कर्मचारियों को तैनात कर शुरू कराने की मांग की। इस दौरान प्रतुल ओझा, मुनजी गोड़, अवनीश मिश्र आदि थे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सदर अस्पताल में दो बेड के साथ शीघ्र आईसीयू शुरू करें: डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...