भागलपुर, मई 13 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। मायागंज स्थित अस्पताल गेट के बाहर सोमवार को हुई मारपीट मामले में दोनों तरफ से केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने एक तरफ से गौरव के बयान पर केस दर्ज कर नामजद आरोपियों तीन भाइयों सनी, राहुल और बॉबी को गिरफ्तार कर लिया। बरारी थानेदार बिट्टू कुमार कमल ने बताया कि तीनों को कोर्ट के समक्ष उपस्थित कराया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरव के बयान पर सोमवार को ही केस दर्ज कराया गया था।थानेदार ने बताया कि सनी, बॉबी और राहुल की मां के बयान पर मंगलवार को केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- भागलपुर : मायागंज में अस्पताल के बाहर मारपीट मामले में पुलिस को आवेदन का इंतजार उस केस में भी आगे की कार्रवाई की जा रही है। एक तरफ से चाय दुकानदार गौरव ने पुलिस को बताया है कि बॉबी ने उसकी दुकान से पानी...