अल्मोड़ा, जुलाई 6 -- कुंवर भाकुनी, सोमेश्वर। उप जिला अस्पताल की नाम लोक कलाकार स्व मोहन राम 'उस्ताद' के नाम पर करने की मांग उठी है। हट्यूड़ा-पल्युड़ा गांव में जन्मे 'उस्ताद' ने 50 से अधिक स्थानों पर रामलीला मंचन की नींव रखी। सैकड़ों युवाओं को निशुल्क संगीत की शिक्षा दी। उनके पौत्र भाजपा नेता प्रमोद कुमार आदि ने सीएम पुष्कर धामी, मंत्री रेखा आर्य, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष महेश नयाल आदि से उन्हें मरणोपरांत पद्मश्री देने की भी मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...