गोंडा, मई 20 -- गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में बजट संकट ने स्वास्थ्य सेवाओं की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। पेट्रोल पंप संचालक ने बकाया भुगतान न मिलने पर तेल आपूर्ति से हाथ खड़ा कर दिया है। जिससे अस्पताल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां परिसर में खड़ी हो गई हैं। इनमें दो एम्बुलेंस, शव वाहन और ब्लड बैंक की डोनर वैन भी शामिल हैं। वाहनों के पहिए थमने से मरीजों से जुड़ी जरूरी सेवाएं भी प्रभावित होने लगी हैं। अस्पताल सूत्रों की मानें तो पेट्रोल पंप का पांच लाख रुपये से अधिक का बकाया है। कई बार भुगतान का आश्वासन मिलने के बावजूद रकम न मिलने पर पेट्रोल पंप संचालक ने उधार में डीजल देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद अस्पताल की गाड़ियों का संचालन लगभग ठप हो गया है। सबसे ज्यादा असर ब्लड बैंक की डोनर वैन पर...