आजमगढ़, अगस्त 4 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। योग शिक्षकों की भर्ती के नाम पर हुए फर्जीवाड़े और दो करोड़ से अधिक की ठगी के मामले का मुख्य आरोपी दिल्ली की एनजीओ मेक्स आइडिया मेडिटेशन का संचालक गणेश उपाध्याय घर छोड़कर फरार है। पुलिस ने दिल्ली स्थित उसके घर पर छापा मारा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। उसकी पत्नी के नाम से दर्ज मकान पर भी कोई नहीं। उधर, पुलिस की छानबीन के दौरान यह सामने आया है कि गणेश उपाध्याय ने शिक्षक भर्ती के नाम पर अभ्यर्थियों से लखनऊ के एक अस्पताल के नाम से बने स्कैनर के जरिए आनलाइन रुपये खाते में मंगाए थे। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: योग शिक्षक फर्जी भर्ती में पहली गिरफ्तारी पुलिस इस खाते की की पूरी डिटेल खंगाल रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि खाता वास्तव में किसी अस्पताल का है या फिर उसे अस्पताल के नाम से फर्जी तरीके ...