चक्रधरपुर, अप्रैल 12 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रवेश गेट के सामने ही चहारदीवारी से लगकर एक लाइन से सात आठ की संख्या में मुर्गा दुकान खुल गया है। जहां सुबह से ही लोग मुर्गा काटने और बेचने का काम करते हैं, इस कारण इलाकों से दुर्गंध आती रहती है। वहीं अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों खास कर खुले में मुर्गा काटने से अस्पताल आने वाले बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इस कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच संक्रमण का भी खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से मुर्गा दुकान हटवाने की मांग की है, लेकिन प्रशासन द्वारा अबतक इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया है, इस कारण लोगों में दिनों दिन नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत मुर्गा दुकान बंद कराने या हटवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.