बुलंदशहर, जून 10 -- गुलावठी। गांव चिड़ावक निवासी सादिक पुत्र इरफान अहमद ने बाइक चोरी होने की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में सादिक ने बताया है कि वह गंगोत्री हास्पिटल में मेडिकल स्टोर चलाता है। पांच जून को वह अपने मेडिकल स्टोर पर था। उसकी बाईक हीरो स्पलेण्डर अस्पताल के सामने खड़ी थी। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया। तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...