इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- जिला पुरुष अस्पताल में तैनात संविदा सफाई कर्मचारी केदार ने ईमानदारी की एक बड़ी मिसाल पेश की है। इमरजेंसी में इलाज को आई महिला मरीज का पर्स गिर गया था और वह चली गई थी । जब यह पर्स सफाई कर्मचारी के हाथ लगा तो उसने सीएमएस के सुपुर्द कर दिया। पर्स में सोने चांदी के जेवरात के अलावा एटीएम तथा अन्य सामान भी था । शनिवार को सीएमएस ने महिला के रिश्तेदार को जहंा पर्स सुपुर्द किया वहीं सफाई कर्मचारी को पुरस्कृत भी किया।अस्पताल में पूरे दिन सफाई कर्मचारी के ईमानदारी की चर्चा होती रहीं। जिले के भीखेपुर के रहने वाले निर्भय सिंह दिल्ली में व्यवसाय करते हैं शुक्रवार को उनकी पत्नी कुसमा देवी की तबीयत बिगड़ने पर वह इमरजेंसी में लेकर आए थे।इमरजेंसी के वेटिंग एरिया में वह परिवार के साथ बैठे हुए थे इसी बीच कुसमा देवी का पर्स गिर गया था औ...