रांची, जून 24 -- रांची। बर्लिन अस्पताल में घूसकर मारपीट करने के मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अस्पताल के डॉ रजनीश शर्मा की ओर से दर्ज प्राथमिकी में बीशू दुबे, राजन कुमार और आशीष सिन्हा को आरोपी बनाया गया है। डॉ रजनीश ने पुलिस को बताया कि 23 जून की रात आठ से दस लोग के साथ बाउंसर ग्रूप के मालिक बीशू दुबे एक चार पहिया वाहन से अस्ताल पहुंचे। आरोपियों के पास बंदूक समेत अन्य हथियार थे। आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। उनके साथ राजन व आशीष भी थे। इस घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...