देहरादून, मई 13 -- फोटो देहरादून। कनिष्क हॉस्पिटल की ओर से मंगलवार को श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अस्पताल के 41 स्टाफ सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सेवा और करुणा का उदाहरण पेश किया। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता और को-डायरेक्टर डॉ. ऋतु गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि रक्तदान किसी अनजान को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की आभा, अमल, अनिल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श्री श्री रविशंकर के जन्मोत्सव पर यात्रियों को पिलायी गयी शर्बत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...