नैनीताल, जनवरी 7 -- नैनीताल, संवाददाता। बीडी पांडे जिला अस्पताल में चोरी की कोशिश करते हुए एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि युवक बाथरूम के रोशनदान से अंदर घुसा, जिसे अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार को अस्पताल में तैनात एक सुरक्षा कर्मी को महिला बाथरूम के भीतर आवाज सुनाई दी। जब सुरक्षा कर्मी ने बाथरूम का ताला खोला तो वहां एक युवक रोशनदान से अंदर घुसकर चोरी की योजना बना रहा था। सूचना पहुंचे अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक से चोरी को लेकर कोई सबूत नहीं मिल पाया। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि रोशनदान से महिला बाथरूम में प्रवेश करने वाले युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.