बुलंदशहर, फरवरी 25 -- बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में बुलंदशहर-शिकारपुर रोड पर बीते दिनों एक निजी अस्पताल के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बुजुर्ग मरीज की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बुजुर्ग मरीज अस्पताल से टहलने के लिए निकला था। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में स्टेडियम रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी पीड़ित सूरजपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसके पिता राजेंद्र सिंह को प्रोस्टेट की समस्या के कारण बुलंदशहर-शिकारपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 21 फरवरी की रात उसके पिता राजेंद्र सिंह टहलते हुए अस्पताल से बाहर निकले थे। तभी शिकारपुर की ओर से आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे कच्ची पटरी पर खड़...