समस्तीपुर, जून 10 -- शाहपुर पटोरी। नगर परिषद ने अनुमंडलीय अस्पताल, शाहपुर पटोरी के बाहर सड़क किनारे एक पक्का यात्री शेड का निर्माण कराया। उद्देश्य यह था कि आने-जाने वाले लोगों को वाहनों के इंतजार में बरसात और गर्मी के दिनों में कुछ समय तक बैठने या ठहरने का स्थान उपलब्ध हो जाए, परंतु उस यात्री शेड का जो हश्र हुआ और हो रहा है वह आपके सामने है। यात्रियों के लिए बनाए गए इस पक्के शेड में यात्रियों के बैठने के लिए एक अदद बेंच तक नहीं बनाया गया। वहां यात्रियों के कुछ समय तक भी ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है क्योंकि वहां आसपास के लोग बोरे में भूसा भरकर रखने लगे हैं। यह भी पढ़ें- अस्पताल के बाहर बनाए गए यात्री शेड में रखा जाता है भूसा स्थिति ऐसी हो गई है कि इस चिलचिलाती धूप में वाहनों का इंतजार करने वाले यात्री सड़क पर खड़े रहते हैं और चाह कर भी या...