सीवान, मई 29 -- सीवान। सरकारी अस्पतालों में सभी दवाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को बाहर की दुकानों से दवा खरीदनी पड़ रही है। अस्पताल के बाहर मेडिकल दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है। गरीब मरीजों पर अतिरिक्त खर्च का बोझ पड़ रहा है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में पर्याप्त दवा उपलब्ध कराने की मांग की है। अधिकारियों ने जल्द सुधार का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...