गंगापार, अप्रैल 14 -- कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सीएचसी कोरांव के पास मंगलवार दोपहर बाद एक नवजात का शव मिलने से आसपास मे सनसनी फैल गई। कुछ लोगों ने पानी में उतराता शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी।सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर कोरांव राकेश कुमार वर्मा पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव देखने से ऐसा लग रहा था कि कई दिनों पुराना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...