बस्ती, जुलाई 8 -- बस्ती। दक्षिण दरवाजा स्थित एक अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई के लिए भाजपा नेता सचिन सिंह के नेतृत्व में पीड़ित परिवारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सामूहिक रूप से डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। उनका कहना है कि अभी तक की हुई कार्रवाई से वह लोग संतुष्ट नहीं है, उच्चस्तरीय कमेटी से जांच कराने की मांग की।

जांच की माँग एक प्रकरण में सीआरओ और सीएमओ की टीम ने जांच किया है, जिसमें अस्पताल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। शिकायतकर्ता चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि कई पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहे हैं। मानव जीवन की कीमत पर मामूली जुर्माना लगाया जाना न्याय संगत नहीं है। यह चिकित्सकीय चूक न होकर लापरवाही है।

पीड़ित परिवारों की चेतावनी केवल एक मामले में जांच की गई, जब...