अस्पताल के आगे खड़ी बाइक चोरी
रुद्रपुर, मई 11 -- खटीमा। खेतलसंडा निवासी मनीष सिंह ने बाइक चोरी की तहरीर पुलिस को सौंपी है। मनीष ने बताया कि वह अपनी हीरो होण्डा स्पलैण्डर प्लस बाइक से नौ मई को लोहियाहेड रोड स्थित निजी विद्यालय में दवाई लेने आया था। वह बाइक खड़ी कर दवाई लेने चला गया है। जब वह दो बजे वापस लौटा तो मौके पर बाइक नहीं थी। पीड़ित ने पुलिस ने बाइक बरामद कराने की मांग की है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि बाइक चोरी का मुकमदा दर्ज कर बाइक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों खोजे जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.