मुजफ्फरनगर, जुलाई 21 -- Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज में डॉक्टरों की लापरवाही साफ नजर आई। अस्पताल में करीब 15 दिनों से भर्ती एक बेबस मरीज की सुध लेने में चिकित्सकों ने गंभीरता नहीं बरती। सोमवार को जब यह लावारिस मरीज दर्द से तड़पता हुआ वार्ड के फर्श पर रेंगते हुए बाहर निकला तो वहां मौजूद लोग उसकी हालत देख सिहर उठे। मरीज के पैर में कीड़े पड़ने से दुर्गंध के कारण तीमारदार निकलकर बाहर आ गए और हंगामा कर दिया। सीएमएस ने दो चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा है। बताया गया है कि करीब 15 दिन पूर्व एक लावारिस पुरुष मरीज को अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में पैर में फ्रेक्चर के कारण भर्ती कराया था, जहां तैनात डॉ. प्रदीप चतुर्वेदी और डॉ. उब्बेद सिद्दीकी की देखरेख में उसके पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया। प्लास्टर बांधने क...