धनबाद, जून 3 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष मोहन कुंभकार ने मंगलवार को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा कर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए और स्वस्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी पर निशाना साधा। कहा कि मंत्री के विभाग की स्थिति सबसे खराब है। अस्पताल की स्थिति नारकीय हो गई है। कुंभकार के अनुसार यहां गरीब, पीड़ित एवं असहाय मरीजों के लिए आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। मरीजों और परिजनों के साथ कर्मचारियों का व्यवहार संतोषजनक नहीं है। यहां तक कि मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता भी खराब है।उन्होंने यह भी पढ़ें- अनुमंडलीय अस्पताल की कमियां दूर करें : पाठक कहा कि स्वास्थ्य विभाग की स्थिति बेहद चिंताजनक है। कुंभकार के अनुसार अस्पताल अधीक्षक ने दवा की किल्लत ...