दरभंगा, जनवरी 10 -- बेनीपुर। बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में कुपोषित बच्चों एवं महिलाओं का स्वास्थ्य सुधारने के लिए चलाया जा रहा पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण शुक्रवार को क्षेत्रीय स्वास्थ्य निदेशक डॉ. आरके सिंह ने किया तथा व्यवस्था में सुधार लाने का आदेश दिया। इसके अलावा अस्पताल के गंदा बाथरूम देखकर भड़के और स्वास्थ्य प्रबंधक को फटकार लगायी। सूत्रों के मुताबिक करीब 2 घंटे तक अस्पताल का गहन निरीक्षण किया। डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की। दवा भंडार, रोगी कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एनआरसी में कुपोषित बच्चे एवं महिला को भर्ती रखने के लिए आंगनबाड़ी सेविका एवं आशा को जागरुक करने को कहा। आरडीडी ने कहा अब तक एनआरसी में जितने भी कुपोषित बच्चे एवं महिला भर्ती हुई सभी का ब्यौरा उपलब्...