फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। एक निजी अस्पताल की पार्किंग से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-20बी स्थित अस्पताल में कार्यरत वासुदेव शर्मा ने बताया कि 4 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी बाइक से अस्पताल पहुंचे थे और वाहन को ताला लगाकर पार्किंग में खड़ा किया था। शाम करीब नौ बजे ड्यूटी समाप्त कर लौटे तो बाइक वहां नहीं मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने आशंका जताई है कि अज्ञात चोर उनकी बाइक चोरी कर ले गया। उन्होंने पुलिस से मामला दर्ज कर वाहन की तलाश करने की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा ह...