नोएडा, फरवरी 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क स्थित अस्पताल की दूसरी मंजिल से गुरुवार की सुबह एक महिला के संदिग्ध हालात में नीचे गिरने का मामला सामने आया। घायल महिला का अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल में एक महिला जानकी का इलाज चल रहा था। महिला अस्पताल की चौथी मंजिल पर एक वार्ड में भर्ती थी। बताया जा रहा है कि महिला गुरुवार को अचानक अस्पताल की दूसरी मंजिल पर पहुंची और संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गई। गंभीर चोट लगने पर महिला को आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। महिला का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला चक्कर आने की वजह से अचानक नीचे गिरी। हालांकि, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं, इस मामले में अस्पताल के मीडिया पीआर अजित कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.