मेरठ, जनवरी 4 -- नौचंदी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात निजी अस्पताल की दूसरी मंजिल से आईसीयू में भर्ती मरीज के कूदने के मामले में अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में घटना से पहले के पूरे हालात साफ नजर आ रहे हैं, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आईसीयू में भर्ती मरीज अपने बेड से उठकर एक हेल्पर के साथ बाथरूम की ओर जाता है। हेल्पर मरीज को बाथरूम के अदर छोड़कर बाहर खड़ा रहता है। कुछ देर बाद मरीज अचानक बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद कर लेता है। भीतर से कुछ हलचल होने पर हेल्पर सतर्क हो जाता है। इसके बाद आईसीयू में मौजूद नर्स और अन्य स्टाफ भी बाथरूम की ओर पहुंचते हैं और दरवाजा खोलने का प्रयास करते हैं। दरवाजा तोड़ने के बाद बाथरूम के बाहर की तरफ लगी खिड़की का शीशा टूटा हुआ पाया जाता है। हालात भांपत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.